फिरोजाबाद:
आज अपना घर आश्रम में रहने वाले असहाय, बेसहारा, मंदबुद्धि एवं लावारिस लोगों का निरीक्षण करने के लिए रवि शंकर प्रसाद पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालक अनिल लहरी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आश्रम की व्यवस्था को देखकर एसपी सिटी ने कहा कि आप सभी एवं आपका ट्रस्ट अत्यंत पुनीत कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर उन्होंने आश्रम के अध्यक्ष अनिल गर्ग तथा महासचिव मुकेश गुप्ता मामा के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
आश्रम के संचालक अनिल लहरी ने बताया कि अब तक आश्रम लगभग 200 बेसहारा लोगों को उनके परिवारों से मिलवा चुका है, जो संस्था की एक बड़ी उपलब्धि है।

