फिरोजाबाद, 09 अप्रैल 2026।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना एका पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रोहित पुत्र रामनिवास निवासी नगला गुलरिया, थाना एका को शीशिया पुल से करीब 300 मीटर की दूरी से 08 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना एका पर मुकदमा संख्या 64/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी:
01 तमंचा 315 बोर
01 जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक संजुल पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह एवं कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

