फिरोजाबाद।
नगर निगम फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौर ने शुक्रवार को राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। यह पहल शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 09 में सूर्य नगर भारतेन्द्र पंडित से अमन मोटर्स तक, लोहिया नगर में शिव मंदिर से पंडित हरीशंकर के मकान तक तथा गली नंबर 03 में बालकिशन दिवाकर से शर्मा ट्रांसपोर्ट तक सीसी सड़क सुधार एवं नाली मरम्मत कार्य शुरू किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 12.14 लाख रुपये है।
इसी क्रम में वार्ड संख्या 10 के कैलाश नगर क्षेत्र में महेन्द्र से ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, फेजलेन्द्र से कृष्ण शर्मा तक, गली नंबर 08/03 में देवेन्द्र राठौर से प्रदीप तक तथा संतोष नगर गली नंबर 09/04 में कृष्ण फौजी से वर्मा तक सीसी सड़क निर्माण और माहिनी से गुड्डी भोले तक बैड राइजिंग कार्य का भी शुभारंभ हुआ, जिसकी अनुमानित लागत 12.50 लाख रुपये है।
महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि शहर को आदर्श और विकसित बनाने के संकल्प के तहत ये कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा, सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आमजन को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के अनुरूप शहर का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से अपील की कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें और किसी भी लापरवाही की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करें।
इस दौरान महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्य मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में प्रमोद बघेल, केशव देव कुशवाह, उदय प्रताप सिंह, गौतम कुशवाहा, प्राचीर गुप्ता, देश दीपक गुप्ता, सत्यवीर गुर्जर, प्रमोद राजौरिया, रेखा राठौर, पवन गुप्ता, सुभाष राठौर, निर्मल शर्मा, गुड्डा पहलवान, श्याम सिंह यादव, सुनील राठौर, भगवानदास शंखवार, विजय सिंह, कायम सिंह शंखवार, लालता प्रसाद, सूरज पाल बघेल, सतेन्द्र सविता, नीरज शर्मा, रामबाबू झा, संजय शर्मा, प्रवेश कुमार शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा, कृष्ण शर्मा, सतीश शर्मा, हरीनिवास शर्मा, योगेश बघेल, महेन्द्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।