फिरोजाबाद।
उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के मा. सदस्य श्री रमाकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन में कामधेनु गौ सेवा मित्र मंडली के तत्वावधान में संचालित “विद्यातीर्थ से गौतीर्थ” अभियान के अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद स्थित सांथी के वृहद गौ संरक्षण केंद्र में एक प्रेरणादायक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कृष्ण पब्लिक स्कूल, फिरोजाबाद के विद्यार्थियों ने गौशाला का भ्रमण कर गौसेवा, पोषण, देखभाल और उनके दैनिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। बच्चों को भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व से भी अवगत कराया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं गौसेवा में भाग लेकर दया, करुणा और जिम्मेदारी जैसे नैतिक मूल्यों को व्यवहारिक रूप में अनुभव किया। यह शैक्षिक यात्रा न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि विद्यार्थियों के नैतिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण साबित हुई।
कार्यक्रम में कामधेनु गौ सेवा मित्र मंडली के प्रमुख राम शर्मा, ललित सक्सैना, अंकित गौस्वामी, अभिषेक कुमार, मोहित कुमार, रमन कुमार, महेश कुमार सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
मंडली परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

