टूंडला।रामनवमी के पावन अवसर पर नगर के सुभाष चौराहे स्थित पुलिस सहायता केंद्र के पीछे माता रानी के भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

शुक्रवार को आयोजित इस भंडारे की शुरुआत भक्तों द्वारा कन्या पूजन से की गई।कन्या रूपी माता का पूजन कर उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया।इसके बाद मां गौरी की विधिवत आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।दोपहर करीब 2:30 बजे भंडारे का शुभारंभ हुआ,जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।सभी ने मां भगवती का प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में व्यवस्था सुचारू रही और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं दिखाई दी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,ब्लाक प्रमुख सतीश धनगर,नगर अध्यक्ष भाजपा आजाद जैन,दीपक चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान नगर के ज्यादातर सम्मानित पत्रकारों ने भी आकर प्रसाद पाया।पूरे आयोजन को भक्तों द्वारा भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।