फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 05 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जूनीयर हाई स्कूल थार तुलसी और ग्राम भीकनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में युवक-युवतियों को प्रेम प्रसंग के अंतर्गत घर से चले जाने के मामलों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रवल प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रघुराज सिंह, और अन्य पुलिस कर्मियों ने युवक-युवतियों को साइबर ठगी और फ्रॉड के बारे में भी जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1098 आदि के बारे में भी अवगत कराया गया

