फिरोजाबाद के टूंडला में मिशन शक्ति फेज 05 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री शिव प्रसाद पब्लिक स्कूल और उसायनी मंदिर राजा का ताल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और महिला उपनिरीक्षक रूचिका सिंह ने युवक-युवतियों को प्रेम प्रसंग के अंतर्गत घर से चले जाने के मामलों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान साइबर ठगी और फ्रॉड के बारे में भी जानकारी दी गई और हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1098, 1930 आदि के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवक-युवतियों को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था