फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) फिरोजाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक रामलीला मैदान स्थित महर्षि परशुराम शिविर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा (एडवोकेट) ने की।
बैठक में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली महर्षि परशुराम शोभायात्रा को लेकर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई। शोभायात्रा के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पंडित सुनील वशिष्ठ को तथा संयोजक की जिम्मेदारी पंडित लक्ष्मण तिवारी को सौंपी गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष व संयोजक का माला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि इस वर्ष शोभायात्रा सादगी, भव्यता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में विप्र समाज की महिलाओं की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही एक टीम गठित कर पूरे जनपद में विप्र बंधुओं से संपर्क कर उन्हें शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
बैठक में पंडित विकास दुबे, पंडित उमाकांत पचौरी, पंडित राकेश शर्मा (चुन्नू), पंडित अरुण पालीवाल, महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथिलेश शर्मा, पंडित मुकेश गौड़, महिला उपाध्यक्ष पंडित मधुरिमा वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष पंडित राम शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

