फिरोजाबाद। भाजपा का यह 46वां स्थापना दिवस भारतीय राजनीति में पार्टी की बढ़ती ताकत और सफलता की कहानी को दर्शाता है। भाजपा की निरंतर बढ़ती लोकप्रियता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच, हमारे वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यालय पर पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबका विकास के संकल्प से भाजपा ने भारतीय राजनीति में एक नए युग की शुरुआत की थी और अब हम विकसित भारत निर्माण के संकल्प के साथ प्रगति पथ पर माँ भारती का गौरव बढ़ाने की ओर अग्रसर हैं। इस स्थापना दिवस पर हम सभी यह संकल्प लिया है कि हम अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित भाव, जन सेवा के प्रति अटूट संकल्प और भारतीय लोकतंत्र की सच्ची वाहक के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने देश की राजनीति में एक नई दिशा और नई सोच को जन्म दिया है। आज हम सभी भाजपा के कर्तव्यनिष्ठ व देव तुल्य कार्यकर्ता बंधु सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के जिस लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं, उसमें भाजपा के हर एक कार्यकर्ता का परिश्रम है। इस अवसर पर हम उन सभी महापुरुषों को नमन करते हैं, जिन्होंने भाजपा की नींव में देशभक्ति के बीज बोकर करोड़ों राष्ट्रभक्तों का वटवृक्ष तैयार करने का कार्य किया। अपने सभी कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान पर हमें गर्व है, जिन्होंने बीजेपी का निर्माण किया और एक मजबूत एवं बेहतर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता जताई। यह ध्वज न सिर्फ एक संगठन का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के हमारे संकल्प की जीवंत पहचान है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल, डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, ओम प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, डाॅ लक्ष्मी नारायण यादव, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डाॅ एसपी लहरी, सुनील शर्मा, सुनील टण्डन, आनन्द अग्रवाल, राधेश्याम यादव, सुरेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
