



मीरजापुर अमृत 2.0 और दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत अहरौरा नगर पालिका दुर्गा जी मंदिर के प्रांगण के आस पास भ्रमण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर महिलाओं को पेड़ो महत्व व उनकी उपयोगिता के बारे में बताया गया तथा पेड़ लगाने व उनकी देखभाल किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किया गया।
अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत महिलाओं को पार्कों वॉटर बॉडीज, STP, WTP, FSTP इत्यादि जगहों का भी भ्रमण कराया जा रहा है। अभियान का द्वितिय चरण 5 जून 2025 से प्रारंभ होकर 31 अगस्त 2025 तक चलेगा जिसमें चयनित स्थलों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही उन्ही महिलाओं द्वारा उन पेड़ो की देखभाल 2 वर्ष तक कि जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ने समूह को महिलाओं के बताया कि एक पेड़ माँ के नाम’ का सार एक प्रतीकात्मक इशारा है अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना। यह सरल कार्य एक दोहरा उद्देश्य पूरा करता है, जीवन को पोषित करने में माताओं की भूमिका का सम्मान करना और ग्रह के स्वास्थ्य में योगदान देना।
ईओ अमिता सिंह ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, डूडा के शहर मिशन प्रबंधक अनुराग द्विवेदी, जेई सिविल दीपक यादव, जल जेई विकास बिन्द सहित लिपिक जितेंद्र सिंह, नीतीश केशरी, हिमांशु केशरी, बबलू सोनकर अन्य समूह महिलाएं उपस्थित रहे है।
Access ChatGPT, Claude, Gemini Pro , Kling AI, LLaMA, Mistral, DALL.E, LLaMa & more—all from a single dashboard.
No subscriptions or no monthly fees—pay once and enjoy lifetime access.
Automatically switch between AI models based on task requirements.
And much more … hamsterkombat.expert/AIIntelliKit