फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की एक बैठक भगवान परशुराम शिविर, रामलीला मैदान स्थित कार्यालय के बाहर आयोजित की गई। इस बैठक में जिला ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पद के लिए आजीवन सदस्यों और समाज के लोगों की आम सहमति से चुनाव किया गया। श्री शिव कुमार शर्मा (एडवोकेट), कटोरा बुजुर्ग निवासी शंभू नगर, शिकोहाबाद को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। उन्हें समाज के लोगों और लगभग 107 आजीवन सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ।

समारोह में मौजूद समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने श्री शिव कुमार शर्मा को माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर शिव कुमार शर्मा ने कहा, “मैं ब्राह्मण समाज के लिए अपना तन, मन और धन अर्पित करता हूँ। समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हित के लिए मैं अपना सारा जीवन लगा दूंगा।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाएंगे और जिला ब्राह्मण महासभा को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी लोगों का सहयोग और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर समाज के हित में काम करने का संकल्प लिया।

श्री दिनेश वशिष्ठ ने शिव कुमार शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी लोगों ने हाथ उठाकर सहमति प्रदान की। पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण महासभा निरंतर प्रगति करेगी और समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने शिव कुमार शर्मा को शुभकामनाएं दीं। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित सीताराम शर्मा ने कहा कि शिव कुमार शर्मा एक सुलझे हुए और अनुभवी व्यक्ति हैं, और उन्हें पूरा विश्वास है कि वे ब्राह्मण समाज के हित में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद शर्मा (एडवोकेट), डॉ. शंकर लाल सारस्वत, उमाकांत पचौरी, अरविंद पचौरी, योगेंद्र मोहन शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, डी.के. शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रामनिवास शर्मा, शिवनारायण शर्मा, विकास दुबे, उमेश शर्मा, सुनील वशिष्ठ, शशि शर्मा, लक्ष्मण तिवारी, मधुरिमा वशिष्ठ, राजेश तिवारी, मुकेश गॉड, वरुण गॉड, आशीष शर्मा, अतुल उपाध्याय, सिद्धार्थ नागर, शिवकुमार पाठक शीलू, विपिन तिवारी, उदित नारायण तिवारी, सक्षम कौशिक, अंकित तैलंग, शोभित भारद्वाज, अनिल शर्मा, संजय श्रोत्रिय, केशव पचौरी, प्रेम शंकर दुबे, राजेश दुबे, वरुण पचौरी, संदीप तिवारी माडई, विजय चतुर्वेदी, राम शंकर राजोरिया, संजय शर्मा, अरुण शर्मा, कन्हैया वशिष्ठ, कृष्णकांत शर्मा, राकेश शर्मा, राकेश तिवारी, विजय भारद्वाज, विशंभर दयाल शर्मा, मुकेश शर्मा, डॉ. विवेक दुबे, निर्भय दुबे, अनुराग शर्मा, मनोज भटेले, गामा पंडित महेंद्र तिवारी, विनोद कुमार शर्मा, संतोष शर्मा, कौशल शर्मा, शिवम शर्मा, अशोक गर्ग, अखिलेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, आर.के. राजोरिया, नितिन मिश्रा, दीपक शुक्ल, राधा मोहन दीक्षित, राजीव शर्मा, गौरव मिश्र, अनूप शर्मा, अलोक मिश्र, राजाराम शर्मा, अतुल शर्मा, उदय शर्मा, संतिष शर्मा, नितिन शर्मा (एडवोकेट), आदीप तिवारी, वरुण शर्मा, द्वारकाधीश तिवारी, संजय वशिष्ठ, भारत मिश्रा, विनय शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, कान्हा वशिष्ठ (प्रशांत), संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, हिमांशु पाराशर, कुशाग्र शर्मा, के.के. पालीवाल, संजय पाराशर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।