फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने करिश्मा यादव पुत्री पूरन सिंह यादव, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी फुलवारी, थाना दक्षिण, जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता के विरुद्ध मुकदमा संख्या 1537/2023, अपराध संख्या 318/2022, धारा 147, 148, 149, 452, 307, 504, 506 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत माननीय न्यायालय सीजीएम फिरोजाबाद से वारंट जारी था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक विकल ढाका तथा महिला उपनिरीक्षक काजल शामिल रहीं।