टूण्डला, फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शनिवार को मोहम्मदाबाद कट सर्विस रोड, एनएच-19 से वांछित आरोपी माइकल उर्फ राजन गौड़, निवासी करनाल, हरियाणा को पीड़िता सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में थाना टूण्डला में अपहरण, दुष्कर्म व पास्को एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आरोपी वादी की नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था।

