शोभायात्रा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पंडित सुनील वशिष्ठ को सौंपी, जबकि संयोजक पद के लिए पंडित लक्ष्मण तिवारी को नियुक्त किया गया
फिरोजाबाद में जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत की एक महत्वपूर्ण बैठक रामलीला मैदान स्थित महर्षि परशुराम शिविर कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट ने की, जिसमें वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली महर्षि परशुराम शोभायात्रा को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से वर्ष 2026 की महर्षि परशुराम शोभायात्रा के लिए अध्यक्ष और संयोजक की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने शोभायात्रा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पंडित सुनील वशिष्ठ को सौंपी, जबकि संयोजक पद के लिए पंडित लक्ष्मण तिवारी को नियुक्त किया गया। इस घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि वर्ष 2026 की शोभायात्रा सादगी, भव्यता और संस्कारों के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस आयोजन में विप्र समाज की महिलाओं की भागीदारी को भी प्रमुखता दी जाएगी, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावशाली और सफल बन सके।
उन्होंने आगे बताया कि शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जो जनपद भर में ब्राह्मण समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है, ताकि सभी श्रद्धालु भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
बैठक में पंडित विकास दुबे, पंडित उमाकांत पचौरी, पंडित राकेश शर्मा चुन्नू, पंडित अरुण पालीवाल, महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथिलेश शर्मा, पंडित मुकेश गॉड, महिला उपाध्यक्ष पंडित मधुरिमा वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष पंडित राम शर्मा, पंडित मीरा शर्मा, पंडित संजय दुबे, पंडित अनुपम दुबे, पंडित दिलीप दीक्षित, पंडित संदीप शर्मा, पंडित मनोज शर्मा, पंडित अनूप शर्मा, पंडित विमल शर्मा, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, पंडित अनिल शर्मा, पंडित अश्वनी शर्मा, पंडित रविंद्र नाथ गर्ग, पंडित विवेक गर्ग, पंडित आशीष दीक्षित, पंडित दीपक शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा, पंडित मुकेश पाण्डेय, पंडित प्रभा तिवारी, पंडित सुदेश तिवारी, पंडित पिंकी, पंडित विनीता दुबे, पंडित रजनी दुबे, पंडित गीता वशिष्ठ, पंडित ललिता शर्मा, पंडित मिथलेश शर्मा, पंडित शिप्रा गुवरेले, पंडित मीना शुक्ला, पंडित कमलेश शर्मा, पंडित प्रीति शर्मा, पंडित कमल किशोर दुबे, पंडित बाल गोविंद शर्मा, पंडित संजय पाराशर, पंडित सुमित दुबे, पंडित यश दुबे, पंडित रत्नेश कुमार राजोरिया, पंडित योगेंद्र मोहन शर्मा, पंडित डॉ. संजय शर्मा, पंडित नीरू शर्मा, पंडित नितिन भारद्वाज (एडवोकेट), पंडित शैलेंद्र तिवारी, पंडित रत्नेश राजोरिया, पंडित वीरू, पंडित पुष्पेंद्र कुमार भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

