टूण्डला, फिरोजाबाद। पत्रकारों के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को टूण्डला प्रेस क्लब की बैठक हाईवे रीजेंसी में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया।
दोपहर दो बजे हुई बैठक में संरक्षक हेमंत उपाध्याय और पुनीत रावत ने कहा कि पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। आपसी फूट से संगठन कमजोर होता है, जबकि मिल-जुलकर काम करने से सभी के हित सुरक्षित रहते हैं।
सर्वसम्मति से राधेश्याम चौहान को अध्यक्ष, अरुण रावत को महासचिव और राष्ट्रदीप जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया
नवनियुक्त अध्यक्ष राधेश्याम चौहान ने सभी पत्रकारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और निर्भीकता के साथ करें। पत्रकार समाज का आईना होता है, इसलिए निष्पक्ष पत्रकारिता जरूरी है।
30 मई को पत्रकार दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर सीपी रावत, रामपाल सिंह, हितेंद्र यादव, जावेद अली, संजय पचौरी, अनिल शर्मा, गिरधारी लाल, गुलाब सिंह, आशीष पचौरी, जितेंद्र पाल सिंह समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

