फिरोजाबाद। शासन ने नगर विकास विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नगर आयुक्त ऋषि राज का तबादला कर दिया है। उन्हें उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण प्रयागराज के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं कुशीनगर की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती गुंजन द्विवेदी को फिरोजाबाद की नई नगर आयुक्त बनाया गया है। आदेश जारी होते ही नगर निगम प्रशासन में हलचल मच गई है।
नई नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी के शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके आगमन को लेकर स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।

