थाना रसूलपुर, जनपद फिरोजाबाद। दिनांक 28 अक्टूबर 2025

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त निखिल पुत्र पप्पू उर्फ जगदीश निवासी नगला मिर्जा छोटा, थाना उत्तर फिरोजाबाद है, जिसे पुलिस ने 27 अक्टूबर 2025 को उसके मसकन के पास से दबोच लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 495/25, धारा 74/351(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार
महिला उपनिरीक्षक शालू
हेड कांस्टेबल कुशपाल
महिला कांस्टेबल प्रतिमा