फिरोजाबाद।
जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) फिरोजाबाद द्वारा अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में भगवान परशुराम शिविर, रामलीला ग्राउंड पर धनतेरस के पावन पर्व पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1000 दीपक जलाकर भगवान परशुराम की आराधना की गई।

कार्यक्रम के पश्चात भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि इस पावन पर्व पर हमें मिलजुलकर प्रभु की आराधना करनी चाहिए तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष (महिला) पंडित मिथिलेश शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा गुड्डा (महानगर अध्यक्ष), पंडित लवली मिश्रा, पंडित लक्ष्मी उपाध्याय, पंडित नीमा उपाध्याय, पंडित दिनेश वशिष्ठ, पंडित विकास दुबे, पंडित लक्ष्मण तिवारी, पंडित संजय पाराशर लंकेश, पंडित सुनील वशिष्ठ, पंडित रामा शर्मा, पंडित अनिल शर्मा, पंडित सक्षम कौशिक, पंडित राघवेंद्र शर्मा टैनी, पंडित संजय प्रताप सिंह शर्मा, पंडित आशीष दीक्षित, पंडित तरुण उपाध्याय, पंडित अश्वनी शर्मा, पंडित कमलेश शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा, पंडित विकास लहरी, पंडित रीना शर्मा, पंडित प्रशांत वशिष्ठ कान्हा, पंडित मुक्ति शर्मा, पंडित महेश चंद शर्मा छिंगा, पंडित राकेश राजोरिया सहित अनेक गणमान्य ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।