फिरोजाबाद।
आज कामधेनु गौ सेवा मित्र मंडली के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सांथी स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र में दिव्य एवं भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ, गौ पूजन एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सभी गौ भक्तों के साथ गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संयोजन श्री राम शर्मा (प्रमुख, कामधेनु गौ सेवा मित्र मंडली) द्वारा किया गया। इस अवसर पर अशोक जी, पवन जी, संजय जाट जी, श्री आर्यन जी, श्री मयंक जी, श्री कविश जी, श्री श्रीकांत जी, श्री शिमम जी, श्री कुलदीप जी, श्री हर्ष जी सहित अनेक गौ सेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात जमुना किनारे स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूनम शर्मा जी, मनोज शर्मा जी, राजेश दुबे जी, सुधीर शर्मा जी, बिजेंद्र मोहन शर्मा जी, कन्हैया तिवारी जी और मुन्ना लाल उपाध्याय जी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गौशाला का संचालन सुचारू एवं पारदर्शी रूप से सुनिश्चित किया जाए।

